जोधपुर

India-Pakistan War News: राजस्थान में बॉर्डर पर युद्ध जैसी तैनाती, अलर्ट मोड पर भारतीय सेना

India Vs Pakistan War: करगिल युद्ध के 26 साल बाद भारतीय सेना फिर बॉर्डर पर अलर्ट मोड पर है। सेना रात को ज्यादा मुस्तैद है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2025, 10:17 AM IST
India-Pakistan border alert

गजेंद्र सिंह दहिया
जोधपुर। करगिल युद्ध के 26 साल बाद भारतीय सेना फिर बॉर्डर पर अलर्ट मोड पर है। सेना रात को ज्यादा मुस्तैद है। आर्मी मूवमेंट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न हों, इसके लिए आर्मी ने रात में सफर किया। श्रीगंगानगर से लेकर जैसलमेर सीमा तक राजस्थान बॉर्डर पर भारतीय सेना बीएसएफ के साथ अपनी पूरी ताकत के साथ आ गई है।

बीकानेर का नाल, फलोदी और बाड़मेर का उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन सेना के फ्रंट एयरबेस हैं। यहां त्वरित कार्रवाई करने वाले एयरक्राफ्ट तैनात किए जाते हैं। बीती रात सेना ने पाकिस्तान के तीनों एयरबेस पर हमले के प्रयास को विफल कर दिया।

एयरफोर्स स्टैंड बाय मोड पर

नोटम के बाद जोधपुर एयरबेस को पूरी तरीके से एक्टिव कर दिया गया है। एयरफोर्स के सभी लड़ाकू विमान स्टैंड बाय मोड पर रखे गए हैं। दिन और रात पायलट्स के साथ सपोर्टिंग स्टाफ ड्यूटी दे रहे हैं। आदेश मिलते ही पांच मिनट के भीतर एयरक्राफ्ट को हवा में लाने के निर्देश है।

यह भी पढ़ें

फोटो व वीडियो नहीं बनाएं

भारतीय सेना का कहना है कि उनका मूवमेंट लगातार चल रहा है। ऐसे में लोगाें से अपील है कि वे मूवमेंट के फोटो और वीडियो नहीं बनाएं और न ही इन्हें सोशल मीडिया पर डालें। पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी आइएसआइ और यहां मौजूद गुप्तचर इनका इस्तेमाल सेना के विरुद्ध कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Updated on:
9 May 2025, 10:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता