डांगियावास थानान्तर्गत खेड़ी सालवा गांव में रविवार देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर देसी कट्टे से गोली चला दी। सिर, ललाट व बाजू में छर्रे लगने से घायल युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से भाग निकला।
वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. डांगियावास थानान्तर्गत खेड़ी सालवा गांव में रविवार देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर देसी कट्टे से गोली चला दी। सिर, ललाट व बाजू में छर्रे लगने से घायल युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से भाग निकला।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) हनुमान प्रसाद मीणा के अनुसार खेड़ी सालवा गांव में दो पक्षों में रंजिश के चलते देर रात खेड़ी सालवा निवासी शंकरराम पुत्र खंगारराम बिश्नोई गांव के ही दयालराम (२३) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई से झगड़े पर उतारू हो गया। शंकर ने देसी कट्टे से दयाल पर गोली चला दी। संभवत: बारह बोर का कट्टा होने से निकले छर्रे दयाल के बाजू, सिर और ललाट में जा घुसे। उसके खून निकलने लगा और आरोपी शंकर मौके से भाग निकला।
घायल को एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। एडीसीपी मीणा व अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आरोपी की तलाश में संभावति ठिकानों पर पुलिस भेजी गई है। देर रात तक वह पकड़ नहीं आया। दोनों युवकों के बीच रंजिश की वजह सामने नहीं आई है।