कांकेर

CG Teacher News: स्कूल में बीईओ को शिक्षक मिले नदारद, नोटिस थमाया…

CG Teacher News: बीईओ ने स्कूल का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान शिक्षक नदारद मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी को कारण बताओ सूचना जारी किया।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2024, 2:49 PM IST
CG Teacher News

CG Teacher News: विकासखंड दुर्गूकोंदल में शिक्षकों की मनमर्जी से स्कूल चलती है। स्कूल खुलती तो है लेकिन शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। शिक्षक मर्जी हुई तो स्कूल आते हैं, नहीं तो स्कूल भी नहीं पहुंचते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण पहुंचे तो आधा दर्जन स्कूलों के शिक्षक समय स्कूल नहीं पहुंचे थे। शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे तो खंड शिक्षा अधिकारी ने 3 स्कूल में प्रार्थना कराया।

CG Teacher News: बच्चों का भविष्य गर्त में

इस तरह दुर्गूकोंदल विकासखंड के शिक्षकों की रवैया रहा तो विकासखंड के बच्चों का भविष्य (CG Teacher News) गर्त में चला जायेगा। बीईओ एसपी कोसरे ने बताया कि 29 अगस्त को 9:45 बजे प्राथमिक शाला कोडोगांव के प्रेयर में शामिल हुए। माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला गुदुम 10:10 बजे पहुंचे। यहां प्रधानपाठक रामप्रसाद उसेंडी सहित कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे।

बीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक

बीईओ ने बताया शिक्षक अनुपस्थित रहने के कारण स्वयं प्रेयर करवाकर विद्यार्थियों से बातचीत की इसके बाद शिक्षक स्कूल पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी शैक्षणिक (CG Teacher News) गुणवत्ता और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी लेकर प्राथमिक शाला फित्तेफुलचूर पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रेयर कराया फिर शिक्षिका पहुंची। बीईओ के निरीक्षण में तुमरीसुर, भेजर में भी शिक्षक अनुपस्थित मिले।

शिक्षकों की रवैया ठीक नहीं

खंड शिक्षा अधिकारी एसपी कोसरे ने बताया कि स्कूल शिक्षकों के भरोसे (CG Teacher News) चलती है। सरकार शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन देती है, इस बात के लिए शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे और बच्चों की भविष्य गढ़ने नियमित पढ़ाई कराएं।

खंड शिक्षा कार्यालय के निर्देश के बावजूद शिक्षक मनमर्जी चलाते हैं। बीईओ कोसरे ने बताया कि शिक्षकों की रवैया ठीक नहीं है। इसलिए अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पर्याप्त कारण न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

समय पर स्कूल पहुंचे शिक्षक

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय पर 9.45 के पूर्व ही शाला पहुंचकर प्रेयर टूगेदर में शामिल होवें। शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष कार्य करें। (CG Teacher News) इसी प्रकार शाला प्रबंधन समितियां के सदस्यों से भी विनम्र अपील की है कि शाला संचालन की निगरानी एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करें। ताकि विकासखंड में विद्यार्थियों को और अच्छी शिक्षा मिल सके।

Updated on:
30 Aug 2024, 2:49 PM IST
Published on: