कांकेर

नहीं दिया बिजली का बिल, फिर लाइन काट रहे कर्मी को मारे लात और घूसे, जूनियर इंजीनियर को भी पीटा

Chhattisgarh Hindi News : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर करीब 3.30 बजे बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे जूनियर इंजीनियर को उपभोक्ता ने गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2023, 6:26 PM IST
नहीं दिया बिजली का बिल, फिर लाइन काट रहे कर्मी को मारे लात और घूसे, जूनियर इंजीनियर को भी पीटा
नहीं दिया बिजली का बिल, फिर लाइन काट रहे कर्मी को मारे लात और घूसे, जूनियर इंजीनियर को भी पीटा

Chhattisgarh Hindi News : कांकेर. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर करीब 3.30 बजे बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे जूनियर इंजीनियर को उपभोक्ता ने गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जूट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार नामदेव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नगर में जितने भी उपभोक्ता हैं

Chhattisgarh Hindi News : जो दो से तीन महीने का बिल जमा नहीं किए हैं उनको नोटिस देकर बिल वसुली की जा रही है। इसी दौरान 14 जुलाई को दोपहर जवाहर वार्ड में बिल वसुली करने के लिए उपभोक्ता दामयति राजपुत के घर पहुंचे थे, उनको दो माह का बिजली बिल 10764 रूप्ए बकाया था, इस माह का बिजली बिल के साथ उनको करीब 16 हजार जमा कराना था।

Chhattisgarh Hindi News : उनसे जब बिल जमा करने के लिए कहा गया तो उन्होने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनका बिजली बिल ज्यादा भेजा गया है। उसे बताया गया कि उनका बिल रिडिंग के अनुसार ही भेजा गया है। जब उसने बिल जमा करने से मना किया तो लाईन काटने की तैयारी चल रही थी इस दौरान दामयति राजपुत्र का पुत्र वहां पर आया और गाली गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया।

इस दौरान वहां पर उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया जिसके बाद थाना में आकर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जूट गई है।

Published on: