8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Admission 2023 : कॉलेजों में 43 फीसदी सीटें खाली, करें online अप्लाई, ये है कॉउंसलिंग की लास्ट डेट

cg admission 2023 : . हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ( chhattisgarh hindi news ) से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश देने एक बार फिर एडमिशन पोर्टल 15 जुलाई से शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 16 Jul 2023, 5:21 PM IST

CG Admission 2023 : कॉलेजों में 43 फीसदी सीटें खाली, करें online अप्लाई, ये है कॉउंसलिंग की लास्ट डेट

CG Admission 2023 : कॉलेजों में 43 फीसदी सीटें खाली, करें online अप्लाई, ये है कॉउंसलिंग की लास्ट डेट

भिलाई . हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश देने एक बार फिर एडमिशन पोर्टल 15 जुलाई से शुरू हो गया है। नियमित विद्यार्थियों को 155 कॉलेजों के विकल्प मिलेंगे। अभी भी शासकीय कॉलेजों में 43 फीसदी सीटें रिक्त हैं। कटऑफ भी कम हो गया है, जिसके बाद अब 12वीं में कम प्रतिशत वाले विद्यार्थी भी आसानी से दाखिला ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें : असुविधा: स्लो wifi स्पीड के कारण online क्लासेस हो रहीं प्रभावित, परेशान छात्रों ने bsln को पत्र लिखकर की रेंज बढ़ाने की मांग

निजी कॉलेजों के संचालकों ने हाल ही में कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा से मुलाकात कर बताया था कि पांच कॉलेजों का विकल्प दिए जाने से विद्यार्थियों के रुझान में बदलाव आया है। ऐसे में पोर्टल को बार-बार शुरू और बंद नहीं करके सीधे अगस्त तक खोल दिया जाए जिससे एक बार में छात्र प्रवेश ले सकें। फिलहाल, विवि ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया।

यह भी पढ़ें : Weather Alert : सावधान ! फैल रही खतरनाक बीमारी , अब तक आ चुके हैं 50 मामले , डॉक्टरों का अलर्ट

हेमचंद यादव विवि का चौथी बार प्रवेश पोर्टल 15 जुलाई को खुलेगा जो 20 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद 21 जुलाई को कॉलेज मेरिट सूची का प्रकाशन करेंगे। दुर्ग संभाग के 155 कॉलेजों में उपलब्ध 51,320 सीटों में से 13 जुलाई तक लगभग 30 हजार सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। कॉलेजों में 21 हजार सीटें अभी भी खाली हैं।