सरायपाली के शासकीय कॉलेज द्वारा बीएसएनएल को इस संबंध में पत्र भी लिखा है, लेकिन रेंज बढ़ाने में अब तक कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। सरायपाली कॉलेज के प्राचार्य पीके भोई ने बताया कि वाई-फाई लगा है, लेकिन रेंज कम है। रेंज बढ़ाने के लिए पत्र भी लिखा है। बसना कॉलेज के सुरेंद्र साव ने बताया कि कॉलेज में वाई-फाई की सुविधा नहीं है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसएनएल का वाई-फाई लगाने की तैयारी है। जिससे छात्रों को सुविधाएं मिल सके। बागबाहरा कॉलेज के प्राचार्य बीएस ठाकुर ने भी बताया कि वाईफाई है, लेकिन रेंज इसकी कम है। जिसे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।