कांकेर

रामधुनी कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब बटोरी तालियां

Kanker News: ग्राम मालापारा, घोठा और विकासखण्ड के छिंदगांव में रामधुनी कार्यक्रम आयोजित की गई।

less than 1 minute read
Oct 18, 2023
Gave applause by giving captivating presentation in Ramdhuni programme
रामधुनी कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब बटोरी तालियां

दुर्गूकोंदल। Chhattisgarh News: ग्राम मालापारा, घोठा और विकासखण्ड के छिंदगांव में रामधुनी कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें ग्राम मालापारा में प्रथम- सरगम रामधुनी मंडली बनरौद जिला धमतरी, द्वितीय- जय बजरंग रामधुनी मंडली कोटेला चारामा, तृतीय -लोकनृत्य रामधुनी मण्डली तुमड़ीकसा बालोद, चतुर्थ-जय माँ रामधुनी गाड़ाडीह छेकला, पंचम-जय बजरंग रामधुनी मालापारा रही। इसी प्रकार घोठा में गिददर्री चंदिया प्रथम, द्वितीय गाड़ाडीह छेकला, तृतीय कोटेला, चतुर्थ नरहरपुर, पंचम केकतीपारा, छिंदगांव में प्रथम तुमड़ीकसा, चंदिया द्वितीय, नरहरपुर तृतीय, बनरौद चतुर्थ, पंचम कोटेला की मंडली ने स्थान प्राप्त किया।

अध्यक्ष शेषलाल गावड़े भूतपूर्व सरपंच भीरागांव ने सभी मण्डलियों को अपने अमूल्य समय निकालकर बस्तर अंचल के ग्रामों में रामनाम की झांकी के माध्यम से जनमानस को भक्ति मार्ग से जोड़े। आप सभी को आयोजन समिति ग्राम मालापारा धन्यवाद ज्ञापित करती है। कार्यक्रम के उदघोषक अरुण साहू ने विभिन्न रामधुनी मण्डलियों की झांकी प्रस्तुति से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर बच्चों से किया गया ,जो कि सराहनीय पहल रहा। आयोजन को सफ ल बनाने में ग्राम पटेल कुँवर सिंह गावड़े, ज्योतिराम यादव, परदेशी भारद्वाज, जगदीश साहू, मिथलेश धनकर, विमल नाग, रामाधार साहू, भुनेश्वर साहू, पालन साहू, सुरजीत नाग, रमेश सोनवानी, धर्मेंद्र रावटे, राकेश रावटे, खेदू कोरेटी, कोमल नाग, कोमल दुग्गा, हीरा कोरेटी, हिरोबाई, कुमारी बाई, रोहणी बाई, सातो बाई, जानकी बाई ,सांवली बाई, चम्पाबाई एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम मालापारा का विशेष योगदान रहा। आभार गणेश रावटे उपाध्यक्ष आयोजन समिति के द्वारा किया गया।

Published on:
18 Oct 2023 04:12 pm