29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापता महिला का शव जंगल में फंदे से लटका हुआ मिला

CG News : पखवाड़ा भर से लापता महिला का शव सोमवार की शाम मरोड़ा के जंगल में फांसी पर लटकी हुई मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 18 Oct 2023, 3:53 PM IST

police

police

पखांजूर। CG News : पखवाड़ा भर से लापता महिला का शव सोमवार की शाम मरोड़ा के जंगल में फांसी पर लटकी हुई मिली। इस घटना के बाद आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया गया है कि महिला अपनी स्कूटी में दिनांक 2 अक्टूबर को अपने मामा के घर से अपने फू फा के घर आई थी,जहां अपने बच्चे को छोड़ तुरंत ही चली गई थी, इसके बाद वह लापता हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें : लंबा अरसा बीतने के बावजूद शुरू नही हो पाया जिला सत्र न्यायालय

मृतिका महिला का नाम ज्योति राय उम्र 24 वर्ष पति सुकदेव राय निवासी पीव्ही 38 निवासी बताया गया है। महिला का माता-पिता नहीं होने के कारण बचपन से ही वह अपने मामा के घर में ही रह रही थी। छ: साल पहले उसका विवाह हुआ था। वर्तमान में उसका चार वर्ष का पुत्र भी है। विवाह के कुछ माह बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था, जिसके बाद से वह अपने पति का घर छोड़कर एक साल से अपने मामा के घर ग्राम पीव्ही 63 में रह रही थी।

यह भी पढ़ें : सुब्रतो कप ग्रुप स्टेज में जीता पहला मुकाबला

दिनांक 2 अक्टूबर को महिला अपनी स्कूटी में अपने पुत्र को फूफा के घर ग्राम पीव्ही 74 आई और मकान में अपने बच्चे को छोड़ स्कूटी से वापस लौट गई, जिसके बाद से महिला की कोई खोज खबर नहीं थी। जिसकी सूचना परिजनों ने थाना में दी थी। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर खोजबीन शुरू की दिया था। इधर सोमवार को मरोड़ा के जंगल में एक महिला की स्कूटी और फंदा में लटका शव मिला, जो की पूरी तरह से सड़ चुका था। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मृतिका के रूप में पहचान किया गया। इसके बाद उनके रिस्तेदारों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है।

अब मासूम बालक किसके पास रहेगामृतिका का चार वर्ष का बालक था। इसकी जानकारी होने पर लोग कई तरह के प्रश्न कर रहे थे। जो मासूम अपने मां के साथ रहता था। अब क्या इस घटना के बाद उसके पिता उसे ले जाएगा या फिर मृतिका के मामा के पास ही बालक रहेगा। घटना स्थल के पास पहुंचे लोग इसकी चर्चा कर रहे थे।


महिला का शव पूरी तरह से सड़ चुकी है, जिस कारण से उसका पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में नहीं हो पाया। उसके शव को मेडिकल कालेज कांकेर भेजा जा रहा है। घटना स्थल और परिस्थिति देख मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

- रामेश्वर देशमुख, थाना प्रभारी, बांदें