
पखांजूर. भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक टिकट संग्रह फिलाटेली सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में प्रत्येक स्कूल से प्रथम दस स्थान पर आने वाले छात्रों को 15 अक्टूबर को पखांजूर सद्भावना भवन में एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह में छात्रों का चयन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य अरुण कीर्तनिया और पूर्व डाकपाल दुलाल कृष्णा राम थे।
15 अक्टूबर को चयनित छात्रों में क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले साहिल राय को 2500 रुपए, द्वितीय स्थान अरुण घरामी को 1500 रुपए और तृतीय स्थान दीपा पाल को 1000 रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया। छात्रों द्वारा डाक टिकट पर पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें मोनिका देवनाथ, संदीपा दीवान, पवित्र साना और निकिता ने बहुत ही सुंदर रंगोली तैयार किया।
पेंटिंग में अभिषेक मंडल, विशाल पोद्दार और देवा मंडल ने बेहतर ढंग से सजाया जिन्हें पुरस्कार दिया गया। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का नया खाता भी खोला गया। डाक विभाग के उपसंभागीय अधिकारी दीपचंद पूरी, डाक विभाग के सभी शाखा के डाकपाल उपस्थित हुए। डाक विभाग के उपसंभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर दीपचंद पूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही और इसके दिशा निर्देश में आयोजन किया गया था।
उपसंभागीय भानुप्रतापपुर दीपचंद पूरी ने बताया कि डाक विभाग द्वारा छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की रूपरेखा से रूबरू कराया जाना था। भारत की सबसे प्राचीन संचार व्यवस्था डाकघर के कार्यप्रणाली एवं उसके उपयोगिया से संबंधित जानकारी देना था। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।