30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल बाद भी नंदलाल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठी

पांच साल बाद भी नंदलाल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सोमवार को साहू समाज ने एक बार फिर कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification
nandlal

पांच साल बाद भी नंदलाल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठी

कांकेर. पांच साल बाद भी नंदलाल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सोमवार को साहू समाज ने एक बार फिर कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है।

जिला साहू समाज ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि ८ दिसंबर 2013 की रात कृषि फार्म के पास नंदलाल साहू की हत्या कर दी गई थी। पांच साल से साहू समाज की ओर से बार-बार पुलिस और जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जा रहा है। बावजूद हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। शासन-प्रशासन को एक बार फिर साहू समाज ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को पकडऩे के लिए फरियाद कर रहा है।

अगर चुनाव तक हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो साहू समाज इससे आहत होकर इस विधानसभा चुनाव में अहम निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। साहू समाज की ओर से ओमप्रकाश साहू, आनंद साहू, बृजलाल साहू आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा है। ओमप्रकाश साहू, आनंद साहू, बृजलाल साहू आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा है।