Crime News : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलवार में पदस्थ एक जवान को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कांकेर। Crime News : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलवार में पदस्थ एक जवान को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी जवान 15 साल से एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था, पीड़िता ने जब उसे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल कर रहा था, आरोपी के प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने थाना में दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म का आरोप दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 37 वर्षिया युवती है। वह शहर में अपनी एक रिशतेदार के घर में सिलाई सीखने के लिए वर्ष 2005 में जाती थी, उस समय ग्राम डुमाली निवासी अनिल शोरी उस घर में मेहमान के रूप् में आया था, उस समय उसकी जान पहचान उसके साथ हुआ था। रोज सिलाई सीखने जाने के कारण दोनों के बीच में अच्छी जान पहचान हो गई। इस दौरान वह कांकेर में ही पदस्थ था। रात में वह उसे नरहरदेव के पास एक सरकारी क्वार्टर में ले गया और उसे शादी का प्रलोभन देकर रात भर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
दोनों के बीच में मेल-मिलाप लगातार बनता रहा। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती को बिना बताए ही वर्ष 2008 में एक दूसरी युवती से शादी कर लिया। पीड़िता को जब पता चला कि उसने दूसरी युवती के साथ शादी कर लिया है तो उन दोनों के बीच में कभी नहीं आई और अपने आप को समझाते हुए उसे भुला दिया। लेकिन शादी के चार साल बाद आरोपी जवान वर्ष 2012 में फिर से पीड़िता के साथ संपर्क किया, उसने उसे माफी मांगते हुए मिलने की बात कही।
पत्नी को तलाक देकर शादी करने का किया वादा
आरोपी जवान लगातार युवती को फोन कर मिलने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। इस दौरान जब वह मिलने से इंकार कर दिया तो उसने उसे भावनात्मक रूप से झांसा में लिया। उसने पीड़िता से कहा कि वह अपनी शादी से खुश नहीं है उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। वह बहुत ज्यादा डिप्रेशन में है यदि तुम उसे सहारा नहीं दोगी तो वह कुछ भी गलत कदम उठा लेगा। उसकी भावनात्मक बातों में आकर वह बहक गई और उसे माफ कर दिया। इसके बाद उसने पीड़िता से वादा किया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी करेगा। वह फिर से उसके झांसा में आ गई जिसके बाद आरोपी जवान फिर से उसकी आबरू लुटता रहा।
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2012 में उसके लिए रिश्ता आया था घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस दौरान आरोपी जवान ने फोन कर रिश्ता तोड़वा दिया और कहा कि वह उसके साथ शादी करेगा। नगर के एक वार्ड में किराया का मकान लेकर वह पीड़िता को अपने साथ रखा और दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबध बनाता रहा लेकिन वह गर्भवती ना हो जाए इसके लिए उसे गर्भनिरोधक दवाई खिला देता था।
आरोपी जवान हमेशा शादी के लिए टाल मटोल करते हुए किसी ना किसी बहाने से शादी करने से मना करने लगा। सामाजिक बैठक भी हुआ जहां पर उसने समाज के सामने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। लेकिन जंगलवार कॉलेज में अपने पदाधिकारियों के सामने वह कोई कार्यवाही ना हो जाए इस डर से वह रखने के लिए तैयार हुआ। अंत में उसका इंतजार करने लगी लेकिन वह नहीं आया जिसके कारण थाना में दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराई।