प्रत्याशियों में लगभग हर समाज के लोग शमिलजगदलपुर के चुनाव में लगभग हर समाज से प्रत्याशी चुनाव लड़ते देखे गए हैं। प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से लगभग हर समाज का चेहरा चुनाव मैदान में नजर आता है। दो चुनावों में तो जैन समाज से ही प्रत्याशी आमने सामने थे वहीं दो चुनावों में आदिवासी समाज के प्रत्याशियों ने नंबर एक और दो पर रहे। बाकी के प्रत्याशियों में साहू समाज, माहरा समाज, ब्राह्मण समाज, मुस्लिम समाज जैसे समाजों के प्रत्याशी शामिल रहे हैं।