इसके साथ ही असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर निगरानी रखते हुए, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर हरिस. एस ने दिए है। साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर अवैध शराब, गांजा, जुआ सट्टा आदि गतिविधि पाए जाने पर अधिनियम अंतर्गत अधिक से अधिक जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही करने को कहा गया है। जिले से किसी भी प्रकार की कोई अवैध सामग्री का आवागमन ना कर सके इसके लिए जांच किया जा रहा है।