भिलाई। Crime News : कुम्हारी बड़रिया सदन में रहने वाले राजेन्द्र जैन (72 वर्ष) के साथ नकाबपोशों ने मारपीट की और उसे बाथरुम में बंद कर दिया। इसके बाद 15 हजार रुपए नकद, 3 अंगूठी और एक स्कूटर लूटकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत प्रकरण दजज़् किया है। कुम्हारी टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि राजेन्द्र जैन बड़रिया सदन में अकेले रहते हैं। वहां के बगीचों की साफ सफाई और देख रेख करते है। बड़रिया सदन एनएच-53 से करीब 75 मीटर दूर है। शाम को मुख्य द्वार को बंद कर खाना खाकर सोने की तैयारी में था।