ज्ञात रहे कि हाल ही में बीजेपी ने जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी को दंतेवाड़ा विधानसभा से अपना प्रत्याशी अधिकृत कर दिया ,जिसके बाद से ही जिले में विरोध के स्वर मुखर होने लगे । अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी भी चैतराम अटामी को प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी को नाराजगी दिखा चुके हैं ,इसके अलावा पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी की पुत्री दीपा मंडावी ने भी वीडियो जारी कर बीजेपी संगठन को आड़े हाथों लिया था।