हिंसा-प्रतिहिंसा के बीच जायदाद को वहीं छोड़ पलायन किया यहां के ग्रामीणों ने
करीब डेढ़ दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बासागुड़ा गांव आज भी आबाद और बाजार गुलजार नहीं हो पाया है। इस बीच साल 2018 में सत्तासीन भाजपा को दरकिनार कर बासागुड़ा समेत बीजापुर वि.स. में कांग्रेस सत्तासीन हुई जरूर, लेकिन सरकारें बदली, प्रतिनिधित्व के मुखौटै बदले जरूर, लेकिन बदली नही ंतो बासागुड़ा के बाशिंदों की तकदीरें।