कांकेर

कांकेर में BJP – Congress के बीच ‘महामुकाबला’, 16 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे अपना सांसद

CG Second Phase Voting 2024: कांकेर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। यहां भाजपा - कांग्रेस के बीच महामुकाबला है। इस सीट पर भाजपा के दिग्गजों ने जंकसर चुनावी प्रचार किया है। आज 16 लाख से ज्यादा मतदाता वोट कर प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे।

less than 1 minute read
Apr 26, 2024
Feature image

Kanker Lok Sabha Poll 2024: कांकेर में मतदान शुरू हो गया है। भाजपा - कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। कांकेर लोकसभा सीट में बीजेपी से भोजराज नाग मैदान में उतरे है। वहीं कांग्रेस से बीरेश ठाकुर उम्मीदवार है। भोजराज नाग की कांकेर सीट पर काफी मजबूत पकड़ है। वे जनता से सीधे संपर्क में है। भोजराज नाग आरएसएस के कार्यकर्ता है। कांकेर में धर्म परिवर्तन के खिलाफ भोजराज नाग ने बहुत से आंदोलन चलाए है।

शाह, नड्डा और राजनाथ ने कांकेर में किया जनसभा

कांकेर लोकसभा सीट को साधते हुए केंद्र के दिग्गज नेताओं ने जमकर चुनावी प्रचार किया। इस दौरान मंत्रियों ने कांकेर में विशाल जनसभा संबोधित किए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांकेर में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। विशाल जनसभा और रैलियों में सभी दिग्गजों ने जनता से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग को वोट करने की अपील की।

कांकेर में 16 लाख से ज्यादा वोटर

कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। वहीं 2090 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिनमें 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

Updated on:
26 Apr 2024 09:43 am
Published on:
26 Apr 2024 07:30 am