24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / राजनांदगांव में वर्तमान सांसद को पूर्व CM ने दी चुनौती, 18 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

राजनांदगांव में वर्तमान सांसद को पूर्व CM ने दी चुनौती, 18 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

Chhattisgarh Second Phase Voting: राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा - कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। एक तरफ कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो दूसरी ओर भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष पांडेय के बीच सीधा मुकाबला है। आज राजनांदगाव लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर 18 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 26 Apr 2024, 9:43 AM IST

CG 2nd Phase Voting: छतीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में आज यानी (26 अप्रैल दिन- शुक्रवार) को मतदान होने जा रहा है। कुछ ही देर में मतदान शुरू हो जाएगा। राजंदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा - कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय मैदान में उतरे है। अपने विवादित बयान और घोटालों के आरोप से भूपेश बघेल सुर्ख़ियों में है। बता दें कि, बघेल पर एफआईआर दर्ज है।

विवादों और आरोपों से घिरे बघेल ने दी वर्तमान सांसद को चुनौती

घोटालों और विवादित बयानों से घिरे भूपेश बघेल राजंदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी है। बघेल के बैलेट पेपर वाले बयान और जवानों का अपमान करने वाले बयान ने प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा दी थी। बघेल पर महादेव सट्टा एप घोटाला, गोबर घोटाला, गोठान घोटाला और कोयला घोटाला, सीजीपीएससी में भर्ती घोटाला समेत कई घोटालों का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें: CG 2nd Phase Voting Live Update: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान शुरू, तीन सीटों में 41 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य

तीन लोकसभा सीट में मतदाताओं की संख्या
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें राजनांदगांव लोकसभा सीट की तो, यहां 18 लाख से ज्यादा मतदाता है। इस सीट पर कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।