कांकेर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जाली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 6.50 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh News: नकली नोट और प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

2 min read
May 16, 2026
जाली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश (Photo Patrika)

Chhattisgarh News: कांकेर जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नए बस स्टैंड इलाके में घेराबंदी कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 500-500 रुपये के कुल 6 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

Raipur News: हंस ट्रेवल्स ऑफिस में मिले 3 बोरा नोट, 10-20 के 16 लाख रुपए बरामद, बंगाल से दिल्ली जा रहा था पार्सल

Chhattisgarh News: घर पर ही लगा रखी थी नोट छापने की फैक्ट्री

कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कांकेर निवासी युगल नाग के रूप में हुई है। आरोपी पिछले छह महीनों से अपने ही घर में नकली नोट छापने का अवैध कारोबार चला रहा था।

वह हाई-टेक मशीनों की मदद से एक ही पेज पर दोनों तरफ हूबहू असली जैसे दिखने वाले कई नोट प्रिंट करता था और फिर उन्हें कटर से बेहद बारीकी से काटता था। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, स्कैनर और अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं।

बैग में मिला भारी कैश

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के नए बस स्टैंड में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर दबिश दी और युवक को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो बड़ा हैरान करने वाला खुलासा हुआ। युवक के बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

युवक ने नकली नोट बनाना आखिर कैसे सीखा यह बड़ा सवाल है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है। युवक के साथ और कितने लोग नकली नोट खपाने के गिरोह में शामिल है,नकली नोट छापने की बारीकी युवक ने कहां से सीखी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पूरे मामले को लेकर कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि नकली नोट कितना खपाया गया है और आरोपी के साथ कौन-कौन शामिल है सभी की जांच जारी है।

जांच में नोट निकले नकली

मामला और गंभीर तब हो गया जब पुलिस जांच में सभी नोट नकली निकले। इसके बाद पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। युवक ने पुलिस को बताया कि उस पर काफी ज्यादा कर्जा हो गया था, साथ ही वो नशे का भी आदी है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर में ही प्रिंटर और सभी जरूरी सामना जुटाए और नकली नोट प्रिंट करने का काम शुरू कर दिया। बस स्टैंड पर वह नकली नोट खपाने की तैयारी में था लेकिन पकड़ा गया।

Published on:
16 May 2026 08:05 am
Also Read
View All