BJP Leader Passes Away: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।
BJP Leader Passes Away: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौड़ (Mahavir Singh Rathore ) के निधन की दुखद खबर सामने आई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) ने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया।
कांकेर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और अपैक्स बैंक Apex Bank के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे राठौड़ का निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राठौड़ ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा संगठन और समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से काम किया। उनका सरल, सहज और कर्मठ व्यक्तित्व हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।
सीएम साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि महावीर सिंह राठौड़ का निधन न सिर्फ भाजपा, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भगवान श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन से अलग उनका महावीर सिंह राठौड़ से आत्मीय संबंध था। उनका मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राठौड़ का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।
महावीर सिंह राठौड़ के निधन की खबर के बाद कांकेर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) और समर्थकों के बीच शोक का माहौल है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।