कांकेर

CG Fraud News: ठग पति-पत्नी गिरफ्तार, पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर हो गए थे फरार…

CG Fraud News: फ़ोन पे स्केनर से होने पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर पति-पत्नी फरार हो गए थे।सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 12:31 PM IST
CG Fraud News

CG Fraud News: दुकान से सामान खरीदने के बाद फोन पे स्केनर से भुगतान होने का झांसा देकर ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शहर के कई दुकानदारों के साथ ठगी को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक शंकर के नगर के दो कपड़ा दुकानों में लोकेश सिंह बंजारे और उसकी पत्नी प्रिया पांडेय ने खरीदारी की। इसके बिल का भुगतान फोन पे स्केनर से होने का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर फरार हो गए थे। (CG Fraud News) इसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सिविल लाइन के अलावा टिकरापारा और गोलबाजार इलाके में भी इसी तरह से ठगी की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

CG Fraud News: नौकरी लगाने के नाम पर ठगने वाला शिक्षक

राजेंद्र नगर इलाके में संदीप कुमार बंजारे को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरतार कर लिया है।(CG Fraud News) आरोपी केशव प्रसाद बंजारे ने संदीप के अलावा और कई युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 60 लाख 59 हजार रुपए की ठगी किया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

Updated on:
19 Sep 2024, 12:31 PM IST
Published on: