कांकेर

Molestation Case: ट्यूशन टीचर की करतूत, छात्रा के साथ किया ये घिनौना काम…

Molestation Case: नाबालिग छात्रा टीचर की ट्यूशन क्लास में पढाई करती थी। आरोप है कि टीचर ने छात्रा को एकांत में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी करने लगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 1:04 PM IST
Molestation Case:

Molestation Case: जिले के पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है,जहां पुलिस ने एक टीचर को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में जेल भेज दिया। बता दें कि नाबालिग छात्रा टीचर की ट्यूशन क्लास में पढाई करती थी। आरोप है कि टीचर ने छात्रा को एकांत में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी करने लगा।

घटना के बाद नाबालिग ने अपने टीचर की गंदी करतूत की जानकारी अपने माता पिता को दी। इसके बाद परिजनो ने टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपी टीचर के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/24, धारा 74, 75 (2), 79 बीएनएस 8 पॉक्सो एक्ट 67 (क), 67 (ख) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Molestation Case: आरोपी टीचर के घर पहुंचे परिजन और ग्रामीण

आरोपी ने एक नाबालिग छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर कर छेड़छाड़ करने लगा।टीचर की हरकतों से परेशान छात्रा ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तब परिजन और ग्रामीण टीचर के घर पहुंच गए और घर के सामने चौक पर उसको जमकर फटकार लगाई।

Molestation Case: 8वीं से 10वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है

जानकारी के अनुसार टीचर कल्लोल कुंडू (35) कोचिंग सेंटर चलाता है। आरोपी 8वीं से 10वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। कोचिंग के दौरान टीचर छात्राओं पर गंदी नजर रख अश्लील हरकतें करता था।

Updated on:
19 Sep 2024, 1:04 PM IST
Published on: