कन्नौज

अखिलेश यादव का Ghuskhor Pandit पर बड़ा बयान, बोले- बीजेपी की अनुमति, बोलने पर दोनों तरफ से बुराई

Akhilesh Yadav on Ghuskhor Pandit: अखिलेश यादव ने घूसखोर पंडत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओटीटी पर चलाने की अनुमति किसने दी? ओटीटी भाजपा वालों का है।
2 min read
Feb 07, 2026
पत्रकारों से बातचीत करते हैं अखिलेश यादव, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Akhilesh Yadav Statement on Ghuskhor Pandit: कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'घूसखोर पंडत' को सरकार ने अनुमति कैसे दे दी? पक्ष में बोलो या विपक्ष में, दोनों तरफ से फंसना है। ओटीटी में बीजेपी वालों का पैसा लगा है। पत्रकार वार्ता के दौरान एक यूट्यूबर बार-बार सवाल पूछ रहा था। इस पर अखिलेश यादव के पीए ने देखा कि मोबाइल पर सवाल आ रहे हैं। पीए आशीष यादव ने फोटो खींची और अखिलेश यादव को इसकी जानकारी दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। आशीष यादव ने बताया कि सवाल बीजेपी की तरफ से आ रहा है।

नई पीढ़ी को उलझाने के लिए उठाए जा रहे मुद्दे

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी 'घूसखोर पंडित' और 'एसआईआर' जैसे मामलों में नई पीढ़ी को उलझा रही है। नौकरी और रोजगार दे नहीं पा रही है। बीजेपी नई पीढ़ी से घबराई हुई है। अमेरिका से टेरिफ हटाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब देश के लोग अमेरिका का खाना खाएंगे और कपड़े पहनेंगे। भाजपा के स्वदेशी का नारा देने वाले लोग अब कहां हैं?

युटुबर के सवाल पूछने पर हुआ विवाद

पत्रकार वार्ता के दौरान एक यूट्यूबर सवाल पूछ रहा था। इस पर अखिलेश यादव के पीए आशीष यादव ने व्हाट्सएप पर आ रहे सवालों पर ध्यान गया और उसने यूट्यूबर का मोबाइल छीन लिया। इस पर अखिलेश यादव ने पूछा कि कहां से सवाल आ रहे हैं? इस पर आशीष यादव ने बताया कि बीजेपी से सवाल आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को हर चीज की जानकारी होती है, इसलिए बीजेपी घबराई हुई है। नौकरी दे नहीं पा रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है।

अमेरिका से हुए समझौते की जानकारी देश को नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए कोई खतरा नहीं है। बीजेपी वालों ने देश के लिए खतरा पैदा कर दिया है। अमेरिका से जो समझौता हुआ है। उसमें जनता को भी यह नहीं पता है कि समझौते में क्या-क्या चीजें हैं।

घूसखोर पंडत पर पूछा गया सवाल

घूसखोर पंडत पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ओटीटी पर सीरियल चलने की अनुमति किसने दी? ओटीटी भाजपा वालों का ही है। उन्होंने पूछा कि ओटीटी पर चलाने की अनुमति कैसे दी गई? पक्ष में बोलो या विपक्ष में, दोनों तरफ से आप फंस जाएंगे। पीडीए के लोग किसी साजिश में फंसने वाले नहीं हैं। पीडीए के लोग जागरूक हैं।

Updated on:
07 Feb 2026 04:52 pm
Published on:
07 Feb 2026 04:52 pm