
Akhilesh Yadav warned sadhu and Swami समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर संतों और स्वामियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साधु-संत राजनीति में न उलझे। एक मनु महाराज आए। उन्होंने यह सब गड़बड़ किया है। यदि संत और स्वामी उनको सुधारते हैं तो हमारे लिए महान है। वरना उन्हें हम कभी नहीं स्वीकार करेंगे। अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर कन्नौज आए थे जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए या विचार व्यक्त किया इसके साथ ही उन्होंने मंत्री के थाने पर धरना देने, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महंगाई सस्ती व्हिस्की कानून व्यवस्था पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा के पढ़े लिखे कार्यकर्ता रिटायर शिक्षक पीडीए स्कूल चलाएंगे। जहां उनके बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि मंत्री कहते हैं बिजली ना आए तो मंदिर में जाकर घंटा बजाये, भगवान का नाम लें। उन्होंने कहा कि वह मंदिर जाएंगे, भगवान का नाम लेंगे। इसलिए जिससे कि यह सरकार चली जाए। सरकार जाने के बाद ही बिजली आएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार में मंत्रियों की नहीं सुनी जा रही है। भाजपा वाले भी जान गए कि बीजेपी उनकी सगी नहीं है। उनकी सरकार बनने पर बिजली बनाकर लोगों को सस्ती और गरीबों को फ्री बिजली दी जाएगी। नौकरी दे नहीं रहे, महंगाई चरम पर है। विदेशियों के लिए बाजार खोल दिया गया है। यदि कुछ सस्ता है तो ब्रांडेड व्हिस्की। जिसे भाजपा खुद भी पियेंगे और लोगों को पिलाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि कोई
बीजेपी के खिलाफ बोलेगा तो उसका हाल उपराष्ट्रपति जैसा कर दिया जाएगा। बीमारी के नाम पर उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया। लेकिन बीमार उपराष्ट्रपति को आज तक कोई देखने नहीं गया था। नहीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर होती। वोटर लिस्ट को लेकर के भी बड़ा बयान दिया है। बोले वोटर लिस्ट में पहली बार बड़े पैमाने पर हेर फेर किया जा रहा है। आजादी के बाद पूरी वोटर लिस्ट नए सिरे से बन रही है।
अखिलेश यादव ने बृजेश पाठक को उन्होंने लाठी लेने वाला चौकीदार बताया। जिन्हें कई बार डांट भी पड़ चुकी है। जिनके शासन काल में अस्पताल की छठी मंजिल तक कुत्ते घूमा करते हैं। उनके एक रिश्तेदार कन्नौज में भी रहते हैं। कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्कूल बंद होने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। उनकी सरकार बनने पर फिर से अच्छे स्कूल खोले जाएंगे। जीवन की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा है। उस पर भी भारतीय जनता पार्टी वाले हमला कर रहे हैं। संविधान में शिक्षा का अधिकार दिया गया है। उसे भी खतरे में डाल दिया गया। इसीलिए उन्होंने कहा था कि संविधान खतरे में है।