
कन्नौज. कन्नौज के फगुआ भट्टा के पास नेपालियों से भरी एक बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कन्टेनर से टकरा गयी। हादसे के बाद नेपाली यात्रियों से भरी बस पलट गयी, जिसमें सवार लगभग दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गये। घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की मुख्य वजह एक्सप्रेसवे की देख रेख करने वालों की लापरवाही से सामने आ रही है।
घायल होने वाले यात्री नेपाल के रहने वाले हैं
कन्नौज के फगुआ भट्टा के पास नेपाल से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी बस लखनऊ आगरा ? एक्सप्रेसवे पर सड़क पर पड़े एक कन्टेनर की टक्कर लगने से पलट गयी। जिसमें सवार सभी यात्री घायल हो गये। घायल सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं, जो जयपुर जा रहे थे। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई है। घायलों से जानकारी लेने पहुंची पुलिस मामले की जाॅच में जुटी हुई है।
इस वजह से हुआ हादसा
इस हादसे की सबसे बड़ी वजह से एक्सप्रेसवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस ट्रक के कंटेनर से नेपालियों से भरी बस टकराकर पलटी है, वह कंटेनर एक्सल टूट जाने के कारण सड़क पर पहले से ही पड़ा था। लेकिन एक्सप्रेस वे के किसी अधिकारी और कर्मचारी ने उसको वहाँ से हटवाने की जहमत तक नहीं उठाई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
लापरवाही से हुआ ये हादसा
इस हादसे में सवार यात्री ज्यादातर नेपाली थे। रास्ते में कंटेनर पड़े होने की वजह से उससे टकरा कर बस पलट गयी। दो दर्जन से ज्यादा नेपाली इस हादसे में घायल हो गए। घायल सभी यात्रियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये हादसा एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। अगर थोड़ी सी सावधानी बरती होती, तो ये हादसा होते टल सकता था।