कन्नौज

योगी आदित्यनाथ की घोषणा, उत्तर प्रदेश शासन में जारी किया आदेश, कल रहेगी छुट्टी, देखें आदेश पत्र

Public holidays मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2025, 3:47 PM IST
कल सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज बंद (फोटो सोर्स- मेटा एआई)
फोटो सोर्स- मेटा एआई

Public holiday मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है अब यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। उत्तर प्रदेश शासन से 17 दिसंबर 2024 को जारी आदेश संशोधित किया गया है। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मिलने वाला अवकाश अब निर्बंधित अवकाश नहीं रहेगा। ‌ इसे सार्वजनिक अवकाश में बदल दिया गया है। अक्टूबर महीने में दिवाली, छठ पूजा सहित अन्य कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे।

सार्वजनिक अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश शासन से जारी आदेश के अनुसार महर्षि बालवीर जयंती के अवसर पर सभी स्कूल कॉलेज सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 2025 में महा महर्षि वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर मंगलवार को पड़ रहा है। शासन से जारी अवकाश तालिका में महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है जिसको देखते हुए 7 अक्टूबर मंगलवार को के अवकाश को निर्बंधित अवकाश से हटकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है विशेष सचिव जुहैर बिन सगीर ने यह आदेश जारी किया है।

और भी कई छुट्टियां

अक्टूबर महीने में चित्रगुप्त पूजा, धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, छठ पूजा, गोवर्धन पूजा आदि त्यौहार भी पड़ रहे हैं। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की अवकाश तालिका के अनुसार 20 अक्टूबर सोमवार से 23 अक्टूबर बृहस्पतिवार तक लगातार छुट्टी मिल रही है। 19 अक्टूबर रविवार है। ऐसे में लगातार 5 दिन स्कूल बंद रहेंगे। जबकि 28 अक्टूबर को मंगलवार को छठ पूजा की छुट्टी है।

Updated on:
6 Oct 2025, 3:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू