
Good news Namami Gange project, dolphins returned in Ganga कन्नौज के गंगा नदी में डॉल्फिन दिखाई पड़ने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसे गंगा के साफ होने से जोड़कर देखा जा रहा है। ऑक्सीजन की मात्रा संतोषजनक होने के कारण डॉल्फिन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नमामि गंगे योजना से जुड़े अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। गंगा प्रहरी भी डॉल्फिन मिलने की खबर से उत्साहित है। कैमरे में कैद करने के लिए सुबह-सुबह गंगा में पहुंच गए। करीब 14 डॉल्फिन के होने की संभावना बताई गई है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित गंगा नदी से अच्छी खबर आई है। जब गंगा नदी में लोगों ने डॉल्फिन को उछल-कूद मचाते देखा। डॉल्फिन विशालकाय मछली है। जो मीठे पानी में ही रहती है। जिसे भारत सरकार ने 2009 में राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने भी लुप्तप्राय हो चुकी डॉल्फिन को सुरक्षित करने के लिए राज्य के लिए जलीय प्रजाति के रूप में घोषित किया है।
कन्नौज में गंगा नदी में डॉल्फिन के मिलने की खबर से नमामि गंगे परियोजना और वन विभाग जलीय जीवों के संरक्षण से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गंगा प्रहरी शाबान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने डॉल्फिन के संबंध में उन्हें जानकारी दी। जिसकी पुष्टि करने के लिए वह सुबह-सुबह गंगा नदी पहुंच गए। जहां उन्होंने देखा कि डॉल्फिन अठखेलियां कर रही है। उन्होंने अनुमान जताया कि करीब 14 डॉल्फिन गंगा में है।
नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारी अजय त्रिपाठी ने भी डॉल्फिन की मौजूदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गंगा के तटीय क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डॉल्फिन के वापस गंगा नदी में लौटने का मुख्य कारण गंगा की सफाई है। नमामि गंगे अभियान की सफलता है।