कन्नौज

UP Rains: सुबह से आसमान में बादल, बारिश शुरु, जानते हैं इस हफ्ते का मौसम!

UP Weather Update Today: आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज सुबह से बारिश होने की संभावना है। शाम को आसमान साफ रहेगा। जानते हैं इस हफ्ते का तापमान और मौसम कैसा रहेगा?
2 min read
Jan 12, 2025
बारिश के साथ ठंड बढ़ी

UP Weather: पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी भागों में देखने को मिल रहा है। बीती रात हुई बारिश का असर सुबह भी दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग में आज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बादल गरजने के साथ बर्फ भी गिर सकती है।‌ रात में आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी कमी आएगी। 13 जनवरी को अधिकतम तापमान में एक डिग्री वृद्धि होगी। 16 जनवरी को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आएगा और बारिश होने की संभावना है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार के दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही बारिश शुरू हो जायेगी। जिसके अनुसार करीब 54 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बर्फ गिरने की भी संभावना है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा 13 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

कैसा रहेगा 18 जनवरी तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 14 जनवरी का तापमान 8 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बुधवार 15 जनवरी का तापमान 11 से 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 16 जनवरी गुरुवार का तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है। 17 जनवरी शुक्रवार का तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शनिवार 18 जनवरी का तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। बारिश नहीं होगी।