
आईएमडी ने फर्रुखाबाद में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज रात में मौसम में परिवर्तन आएगा। झमाझम बारिश होने की संभावना है। सुबह तक यही क्रम बना रहेगा। 12 जनवरी को सुबह के समय बारिश होगी। धुंध छाया रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 12 और 13 जनवरी को मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। इस दौरान बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश होगी। तेज हवा भी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज शनिवार के दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रात में मौसम में परिवर्तन आएगा। जब देर रात झमाझम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान धुंध भरे छाया रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में आसमान साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी बारिश का अनुमान 9 प्रतिशत यानी ना के बराबर है।
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Jan 2025 11:44 am
Published on:
11 Jan 2025 11:44 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
