
Kannauj Car Attack Case: कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र में कार सवार दो युवकों ने चार लोगों को कथित तौर पर कार से रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान आशीष उर्फ भोलू की मौत हो गई। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित अर्पित सिंह निवासी रामपुर ने बताया कि महमूदपुर पैठ गांव में उनके छोटे भाई के साथ विवाद हुआ था। वे अपने भाई को बचाने और मामले को शांत कराने गए थे। आरोप है कि मंगरू के भतीजे पंकज और अंकित बेकाबू होकर बोलेरो गाड़ी लेकर आए। उन्होंने पहले डंडे-लाठी से मारपीट की और फिर जान से मारने की नीयत से सीधे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में अर्पित के भाई आशीष और उनके चाचा समेत 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर आशीष उर्फ भोलू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, पृथ्वी सिंह, राकेश दोरे और जाफरी नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के अरविंद सिंह मोहम्मदपुर पैठ गांव गए थे। यहां मटरू उर्फ श्याम सिंह से विवाद। हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद मटरू के पारिवारिक अंकित सिंह और पंकज सिंह ने दूसरे पक्ष पर बोलेरो गाड़ी लेकर चढ़ा दी। इसमें आशीष उर्फ भोलू घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल लाया गया। यहां उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, चाचा पृथ्वी सिंह, राकेश दोरे और जाफरी नाम की महिला घायल हैं। तीनों को पहले जिला अस्पताल लाया गया था, फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां इलाज चल रहा है। तहरीर प्राप्त की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी बहुत क्लेरिटी नहीं है, लेकिन अरविंद सिंह ने बताया कि मामूली विवाद और आपस की जान-पहचान को लेकर पहले हाथापाई हुई थी। उसके बाद उनके घर की औरतों ने मारपीट की थी। उसी में थोड़ा विवाद बढ़ गया और अरविंद पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए थे। उसी दौरान यह गाड़ी चढ़ाने की बात हुई।