UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के दो समुदाय विशेष में विवाद हो गया। मंदिर के सामन मांस के टुकड़े फेंकने और मूर्ति खंडित करने में बवाल।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो समुदाय विशेष में विवाद हो गया। बीते दिन एक मंदिर के सामने जानवर के मांस के टुकड़े और मूर्तियों के खंडित होने के बाद लोगो गुस्सा देखने को मिला। मामला कन्नौज के रसूलाबाद गांव में तनाव बढ़ गया। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ा कि इलाकों की दुकानों में आगजनी भी की गई। सरकार ने मामले को सं5न में लेते हुए सख्ता कार्रवाई की। तत्काल रूप से डीएम और एसएसपी को हटाया। इलाके में भारी संख्या पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
मामले में अब तक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, कन्नौज के गांव में हुए बवाल के बाद डीएम-एसपी दोनों को पद से हटाया गया। अब कुंवर अनुपम सिंह को नया पुलिस अधीक्षक और शुभ्रांत शुक्ला को जिलाधिकारी बनाया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद इलाके से सामने आई। इसमें लोगों की मांग की आरोपियों को जल्द जल्द गिरफ्तार किया जाए।
भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
कानपुर जोन के अतिरिक्त महानिदेशक भानु भास्कर ने ने बताया कि तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव मंदिर के अंदर एक किसान रहता है। आम तौर पर वह वहीं सोता है। गुरुवार की रात में किसी कारणवश वहां मंदिर में नहीं सोया और शुक्रवार की सुबह जब वह पहुंचा तो मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक बोरी में एक ‘जानवर के मांस के टुकड़े’ मिले। पुलिस कार्यवाही कर रही है। इसके साथ ही शांति बरकार रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात है।