कन्नौज

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, दो महिलाओं की मौत, 5 घायल

Kannauj Horrible road accident: Two women died, five injured कन्नौज में कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कानपुर रिफर किया गया है। ‌

less than 1 minute read
Apr 21, 2025

Kannauj Horrible road accident: Two women died, five injured कन्नौज में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब शादी से लौट रही कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कर चलाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दो महिलाओं को मृत्यु घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। मामला गुरसहायगंज नेशनल हाईवे का है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रही कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे 25 वर्षीय नेहा और 35 वर्षीय रानी देवी निवासीगण मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद की मौत हो गई। जबकि 6 वर्षीय शनि, 30 वर्षीय सुशील कुमार, 8 वर्षीय सिया, 6 वर्षीय श्रेया, 5 वर्षीय गुड़िया घायल हो गई। जिन्हें उपचार के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिलग्राम हरदोई से वापस फर्रुखाबाद आ रहे थे

परिजनों ने बताया कि कार सवार बिलग्राम हरदोई से वापस फर्रुखाबाद आ रहे थे। सभी शादी में शामिल होने के लिए गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। गुरसहायगंज थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
21 Apr 2025 05:12 pm
Published on:
21 Apr 2025 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर