कन्नौज

Kannauj weather: पारा 31 डिग्री के पास, भीषण गर्मी का अनुमान, जानें मौसम इस हफ्ते

Temperature near 31 degrees, severe heat predicted मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने के बाकी बचे दिनों में तापमान 31 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश को लेकर के भी अपडेट किया गया है।

2 min read
Feb 23, 2025

Temperature near 31 degrees, severe heat predicted आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के आने का क्रम बना रहेगा। जिससे तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है। आसमान में ऊंचे बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवाएं चलने की संभावना है। कन्नौज में इस हफ्ते तापमान 31 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। जो भीषण गर्मी की तरफ इशारा कर रहा है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

कैसा रहेगा कन्नौज में 24 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात में भी आसमान साफ रहने की जानकारी मिल रही है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

जानें मंगलवार से रविवार का मौसम

मंगलवार 25 फरवरी का तापमान 14 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बुधवार 26 फरवरी का तापमान 16 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 27 फरवरी गुरुवार को 19 से 31 डिग्री, शुक्रवार 28 फरवरी को 17 से 30 डिग्री, शनिवार 1 मार्च को 16 से 30 डिग्री और रविवार 2 मार्च को 14 से 30 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है। इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। तेज धूप निकलेगी।

Also Read
View All

अगली खबर