Lineman dies while working on electric pole कन्नौज घटना में परिजनों ने कहा कि मृतक प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम कर रहा था। जबकि अधिशासी अभियंता ने कहा कि मृतक ना तो सरकारी और ना ही संविदा कर्मचारी था। घटना में जाम हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज का प्रयोग किया था। जिसके बाद पुलिस पर पथराव की घटना भी हुई।
Lineman dies while working on electric pole कन्नौज में शटडाउन लेकर काम कर रहे प्राइवेट लाइनमैन की उस समय दर्दनाक मौत हो गई। जब अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन परिजन प्राइवेट उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने पावर हाउस के सामने शव रख जाम लगा दिया। जाम कि खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन बातचीत नहीं बनी। बाद में बल प्रयोग करके पुलिस ने जाम हटवाया। बिजली विभाग अधिशासी अभियंता ने मृतक विभागीय कर्मी नहीं था। पुलिस का कहना है कि ग्रामीण के लगाए गए जाम को पुलिस ने खुलवाया। मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। अखिलेश यादव ने घटना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना ठठिया थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के पुंगरा गांव में बृजेश राठौर (24) बिजली के खंभे में चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। जिसके लिए उसने शटडाउन भी लिया था। अभी वह लाइन सही कर रहा था कि विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों बृजेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। बृजेश की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि बृजेश प्राइवेट लाइनमैन के रूप में विभाग में काम कर रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को पावर हाउस के सामने रखकर जाम लगा दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने जाम हटाने के लिए बल का प्रयोग किया। जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। महिलाएं और पुलिस के बीच झड़प होने लगी है। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज करके जाम लगाने वालों को मौके से खदेड़ा दिया। इस दौरान पुलिस पर पत्थर बाजी भी की गई।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के पास शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर कन्नौज पुलिस ने अधिशासी अभियंता कन्नौज की एक बाइट एक्स पोस्ट की है। जिसमें अधिशासी अभियंता लगन सिंह ने बताया कि 15 अगस्त के दिन सख्त निर्देश थे कि कोई भी शटडाउन नहीं लिया जाएगा और उनके यहां से कोई शटडाउन नहीं लिया गया है। मृतक उनके यहां ना तो संविदा पर है ना सरकारी कर्मचारी है। वह कैसे खंभे पर चढ़कर गया? यह जांच का विषय है। बिना शटडाउन के मृतक काम कर रहा था।परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि बृजेश प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम कर रहा था।
कन्नौज पुलिस ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। आक्रोशित परिजनों ने पावर हाउस के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम हटाने गई पुलिस के साथ भी झड़प हुई। लेकिन पुलिस को जाम हटाने में सफलता नहीं मिली। जिसके बाद बल प्रयोग करके पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। पुलिस के व्यवहार को आपत्तिजनक बताते हुए उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि देने को कहा है। उन्होंने पूरे घटना की जांच की मांग की है जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुरावृत्ति ना हो।