कन्नौज

सुब्रत पाठक बोले- नेपाल की घटना भारत में 2014 में हो चुकी, अब हुआ तो अखिलेश-राहुल का घर जलेगा

Nepal incident happens in India then Akhilesh-Rahul house will burn down कन्नौज पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नेपाल, बांग्लादेश जैसी घटना भारत में होने की बात करने वालों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो राहुल गांधी अखिलेश यादव का घर फूंका जाएगा।

2 min read
Sep 19, 2025
फोटो सोर्स- 'X' Kannauj वीडियो ग्रैब

Nepal incident happens in India then Akhilesh-Rahul house will burn down कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि बम फोड़ा, ना विस्फोट किया। ये आतंकवादियों, पाकिस्तानियों की भाषा बोल रहे हैं। इस तरह की भाषा इन लोगों का चरित्र दर्शाता है। राहुल गांधी एक भी आरोप तथ्यात्मक नहीं लग पाये हैं। जो भी आरोप लगे हैं सब झूठे हैं। यह आरोप द्वेष से लगाए जा रहे हैं। गांधी, नेहरू परिवार सोचता है कि प्रधानमंत्री के पद उन्हीं के परिवार के लिए है। आजादी के समय सरदार वल्लभभाई पटेल को सब की राय होने के बावजूद प्रधानमंत्री बनने नहीं दिया गया। नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने।‌ गांधी परिवार नहीं चाहता है कि कोई दूसरा प्रधानमंत्री बने।

ये भी पढ़ें

एसएसपी की मां की तबीयत खराब हुई तो इमरजेंसी से जबरदस्ती ले गए डॉक्टर, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

नेपाल जैसा आंदोलन 2014 में हो चुका

उत्तर प्रदेश की कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि नेपाल में जो हुआ है। वह भारत में 2014 में हो चुका है। दोनों में इतना अंतर है कि नेपाल में सड़क के माध्यम से हुआ। लेकिन यहां ईवीएम और जनता के माध्यम से हुआ है। भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ यह लड़ाई लड़ी गई। अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे। आंदोलन का परिणाम था कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।

नेपाल जैसी क्रांति आई तो अखिलेश राहुल का घर फूंका जाएगा

सुब्रत पाठक ने कहा कि देश में नेपाल जैसी क्रांति आई तो अखिलेश यादव, राहुल गांधी का घर फूंक दिया जाएगा। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू यादव सहित देश में विपक्ष का कोई भी नेता ऐसा नहीं है। जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के मुकदमे ना हो।

राष्ट्रवादी दौड़ा दौड़ा कर मारेंगे

सुब्रत पाठक ने कहा कि यह लोग देश में आग लगाना चाहते हैं। यह लगातार चुनाव हार रहे हैं। जानते हैं कि देश की जनता इन्हें गद्दी सौंपने वाली नहीं है। इसलिए आग लगाना चाहते हैं। नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है। उसमें देश की जनता सड़क पर बेईमानों के खिलाफ निकाली है। यहां पर भ्रष्टाचार, बेईमानी के खिलाफ कोई नहीं निकलेगा। देशद्रोह के लिए निकलेंगे। ऐसे में राष्ट्रवादी उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर