कन्नौज

UP Block Pramukh Chunav: नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक के साथ हुई जमकर मारपीट, चलाई गई गोली

ब्लॉक प्रमुख चुनाव (UP Block Pramukh Election) में नामांकन के दौरान पुलिस के सामने ही हुआ जमकर गदर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2021, 8:40 PM IST
Kannauj News
Kannauj News

कन्नौज. कन्नौज में ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh chunav) के नामांकन के दौरान पुलिस के सामने ही जमकर गदर हुआ। गुरुवार को नामांकन करने गए सपा प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक के साथ खूब मारपीट की गई। वहीं एआरओ की टेबल पर रखे हुए सभी पर्चे फाड़ कर फेंक दिए गए। सपा प्रत्याशी ने मारपीट और पर्चे फाड़ने का आरोप भाजपाइयों पर लगाया है।

कन्नौज में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी, जिस दौरान सदर ब्लॉक में हंगामा मच गया। दरअसल सपा प्रत्याशी अजय दोहरे अपना नामांकन का पर्चा दाखिल कर रहे थे। तभी कुछ युवकों ने उनके प्रस्तावक और सपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का दौर कमरे से निकलकर बाहर सड़क और मैदान तक जा पहुंचा। जिसमें एक शख्स ने गोली भी चलाई। इसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोली किसने चलाई यह साफ नहीं हो पाया है।

पुलिस के सामने ही कुछ युवक हाथ में डंडा और सरिया लेकर हमला बोलते हुए नजर आ आए और पुलिस असहाय सी दिखी। पुलिस के सामने ही मारपीट और गदर का नजारा काफी देर तक चलता रहा। सपा प्रत्याशी अजय दौरे ने भाजपाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिनके द्वारा यह सब किया गया है वह सभी भाजपाई हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू