28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर में ब्लॉक प्रमुख नामांकन में बम व गोलियां चलीं

- पुलिस ने लोगों पर लाठियां भांजी- घटना के बाद भगदड़ तीन लोग घायल - फिलहाल हालात काबू में है : एसपी आरपी सिंह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 8 Jul 2021, 2:18 PM IST

सीतापुर में ब्लॉक प्रमुख नामांकन में बम व गोलियां चलीं

सीतापुर में ब्लॉक प्रमुख नामांकन में बम व गोलियां चलीं

सीतापुर. Block Pramukh Nomination यूपी में आज से ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में गुरुवार को कसमंडा ब्लॉक में नामांकन करने जा रही भाजपा से बागी उम्मीदवार को रोकने को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान हथगोले चले और कई राउंड फायरिंग भी हुई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने लोगों पर लाठियां भांजी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद तनाव है।

19 ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया :- ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए गुरुवार को जिले के 19 ब्लॉक में नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। कसमंडा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी गुड्डी देवी अपना नामांकन करने के बाद ब्लॉक से चली गई। कुछ देर बाद निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी नामांकन करने ब्लॉक के अंदर जा रही थी तभी उन्हें रोक दिया गया।

Uttar Pradesh Block Pramukh Chunav : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए 10 जुलाई को पड़ेंगे वोट, डेट का हुआ ऐलान

दूसरे पक्ष ने रोका तो शुरू हो गया बवाल :- बताया जाता है कि मुन्नी देवी को गुड्डी देवी के समर्थकों ने रोका था। मुन्नी देवी भाजपा से ही टिकट मांग रहीं थीं। नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय नामांकन करने जा रही थीं। दूसरे पक्ष को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। और वाद-विवाद शुरू हो गया। कहासुनी में अचानक गोलियां चलने लगीं। कई राउंड फायरिंग के बीच हथगोले भी चले। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी अपनी जान बचाते हुए भागते नजर आए। कुछ ही देर में मामला शांत हो गया।

यूपी के इस जिले में नहीं चुना जाएगा एक ब्लाक प्रमुख, चौंका गए जानें वजह

घायल अस्पताल में भर्ती :- वह मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि, करीब 12 राउंड फायरिंग हुई हैं और कई हथगोले दागे गए। घटना में पकड़ू सिंह, कमलापुर के निवासी अखंड सिंह और भेलाहार के टिंकू यादव घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी :- मौके पर पहुंचे एसपी आरपी सिंह ने बताया कि, फिलहाल हालात काबू में है। एसओ कमलापुर का कहना है, मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की जाए किया जाएगा। घटना के वायरल वीडियो के आधार पर बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।