28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में नहीं चुना जाएगा एक ब्लाक प्रमुख, चौंका गए जानें वजह

- यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए डेट की घोषणा हो गई है। प्रदेश में कुल ब्लाक प्रमुख के 826 पद हैं और 75,255 पद क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सदस्य के हैं। यहीं बीडीसी सदस्य ब्लाक प्रमुख चुनेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 Jul 2021, 11:13 AM IST

यूपी के इस जिले में नहीं चुना जाएगा एक ब्लाक प्रमुख, चौंका गए जानें वजह

यूपी के इस जिले में नहीं चुना जाएगा एक ब्लाक प्रमुख, चौंका गए जानें वजह

लखनऊ. UP block pramukh polls 2021 यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए डेट की घोषणा हो गई है। प्रदेश में कुल ब्लाक प्रमुख के 826 पद हैं और 75,255 पद क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सदस्य के हैं। यहीं बीडीसी सदस्य ब्लाक प्रमुख चुनेंगे। पर यूपी में एक ऐसी भी जगह है जहां ब्लाक प्रमुख नहीं चुना जाएगा। यह जानकारी आपको चौंका देगी। आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि ब्लाक प्रमुख का चुनाव नहीं होगा।

ब्लाक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी :- उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र पंचायत (ब्लाक) प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार (State Election Commissioner Manoj Kumar) ने बताया कि, यूपी में ब्लाक प्रमुख चुनाव प्रक्रिया 8 जुलाई से 10 जुलाई के बीच होगी। आठ जुलाई को नामांकन सुबह 11 से तीन बजे तक होगा। उसी दिन दोपहर बाद तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 10 जुलाई को 11 से तीन बजे तक मतदान फिर तीन बजे से मतगणना कराकर नतीजे उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

जनवरी 2022 में पूरा होगा कार्यकाल Mujhena block in Gonda :- राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि, गोंडा जिले की क्षेत्र पंचायत मुजेहना में ब्लाक प्रमुख का चुनाव नहीं होगा। बाकि 825 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव होंगे। मुजेहना में ब्लाक प्रमुख (Mujhena block in Gonda ) का अभी छह माह का कार्यकाल बाकी है। करीब जनवरी 2022 में कार्यकाल पूरा होगा तब ही वहां पर नया ब्लाक प्रमुख चुना जाएगा।

Uttar Pradesh Block Pramukh Chunav : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए 10 जुलाई को पड़ेंगे वोट, डेट का हुआ ऐलान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खात्मे की ओर :- उत्तर प्रदेश में 2 मई, 2021 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की घोषणा हुई। पहले प्रधानों को शपथ दिलाई गई। फिर जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया तीन जुलाई को पूरी हुई। अब ब्लाक प्रमुख पदों पर चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।