28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रत्याशी समर्थक को दो गाड़ियों में सवार सपा समर्थकों ने घेर मारी गोली

-भरथना ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी समर्थक को सपाइयों ने मारी गोली,-घायल अवस्था में कराया सीएचसी में भर्ती,-ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा व सपा आमने सामने,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 8 Jul 2021, 6:38 PM IST

भाजपा प्रत्याशी समर्थक को दो गाड़ियों में सवार सपा समर्थकों ने घेर मारी गोली

भाजपा प्रत्याशी समर्थक को दो गाड़ियों में सवार सपा समर्थकों ने घेर मारी गोली

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh Election) को लेकर जिला इटावा के भरथना ब्लॉक के भाजपा प्रत्याशी के समर्थक को सपाइयों ने गोली मार दी। प्रशासन के सख्ती के बावजूद खूनी संघर्ष देखने को मिल रहा है। जिला पंचायत (UP Panchayat Election) के बाद अब ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी जोर शोर से है। वहीं गुरुवार सुबह गोलीबारी होने से एक बार फिर प्रशासन सकते में आ गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग होने के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

दरअसल भरथना ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम समर्थक कोमल यादव के साथ गेस्ट हाउस आ रहे थे, तभी दो गाडिय़ों में सवार सपाइयों ने भाजपा समर्थक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया है। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बाहरपुरा नहर के पास दो गाडिय़ों में सवार सपाइयों ने इन्हेंं घेर लिया और कोमल यादव के गोली मार दी। गोली उसकी टांग में लगी और घायल हो गया।

कोमल यादव की मां रामदेवी लहरोई ग्राम पंचायत से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। कोमल का आरोप है कि सपाई उसे अपने साथ आने की बात कह रहे हैं। सूचना मिलने पर सीओ भरथना विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह मौके पर पहुंच गए और कोमल सिंह से पूरी घटना की जानकारी की। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गये।