कन्नौज

UP rain latest update: 19 और 20 जुलाई को बारिश में ब्रेक, 21 जुलाई के बाद शुरू होगा बारिश का दौरा

UP Monsoon Update आईएमडी मौसम विभाग ने मानसून और बारिश को लेकर अपडेट किया। जिन्होंने बताया है कि कानपुर मंडल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अगले 2 दिन तक कैसी होगी? जानें 25 जुलाई तक का मौसम कैसा रहेगा?

2 min read
Jul 18, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

UP rain latest update आईएमडी ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट किया है। जिसके अनुसार 19 और 20 जुलाई को आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। तेज चमकदार धूप निकलेगी। इस दौरान बारिश की गतिविधियां होने की संभावना नहीं है। कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग की यही स्थिति रहने की संभावना है। कन्नौज में आज रात आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शनिवार 19 जुलाई का तापमान बढ़कर 35 डिग्री होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। यह स्थिति रविवार तक रहने की संभावना है। सोमवार से फिर राहत मिल सकती है। ‌

ये भी पढ़ें

एनकाउंटर अपडेट: नाबालिग बच्चियों को बनाता था शिकार, मृतक पर कई मुकदमे दर्ज

कैसा रहेगा अगले तीन दिनों तक कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई शनिवार के दिन कानपुर का तापमान 26 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। धूप के साथ आसमान में बादल भी रहेंगे। बारिश होने की संभावना नहीं है। रविवार 20 जुलाई का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लेकिन बारिश नहीं होगी। 21 जुलाई को मौसम में परिवर्तन आएगा। 29 से 32 डिग्री तापमान के बीच बादल गरजने की संभावना है। 64 प्रतिशत बारिश हो सकती है। ‌

कैसा रहेगा कन्नौज में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 19 जुलाई शनिवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 22 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 20 जुलाई का तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 21जुलाई सोमवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 34 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 22 जुलाई का तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 25 जुलाई तक का मौसम?

बुधवार 23 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 51 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 24 जुलाई गुरुवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार 25 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 65 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

शामली का एसडीएम बताने वाले को साथी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर