
Possibility of rain in these districts of UP आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कन्नौज में आज दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। हिमालय क्षेत्र में होने वाली हलचल का असर गंगा के मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। बर्फीली हवाएं आने की संभावना है। एक से दो डिग्री तापमान कितने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में 17 प्रतिशत, कानपुर में 35 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 20 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मानसून के दौरान हुई कम बारिश की भरपाई मार्च महीने में होने वाली बारिश और बर्फबारी से हो सकती है। कन्नौज में आज का तापमान 33 डिग्री तापमान के बीच बारिश होने की संभावना है। आगामी 17 मार्च सोमवार को तेज धूप निकलने की संभावना है। लेकिन सर्द हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज दिन में बारिश होने की संभावना है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।