11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP rain Alert: 15, 16 मार्च को येलो अलर्ट, झमाझम बारिश, देखें आईएमडी की चेतावनी

IMD yellow Alert 15 and 16 March, hailstorm, heavy rain warning मौसम विभाग में 15 और 16 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ‌

2 min read
Google source verification
15 और 16 मार्च के लिए अलर्ट

IMD yellow Alert Yellow alert for March 15 and 16, hailstorm, heavy rain warning आईएमडी और सीएसए कानपुर के कृषि मौसम विभाग ने बारिश आंधी तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 15 और 16 मार्च को मौसम में परिवर्तन आएगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 15 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बर्फ गिरने के साथ तेज झोंकेदार हवा आएगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है‌। ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है‌। जिसके अनुसार बादल गरजने और बर्फ गिरने की संभावना है। 16 मार्च को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बादल गरजने के साथ बर्फ गिर सकती है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर डीएम की होली: रंग बरसे… गाने पर लगाया ठुमका, आनंदेश्वर में उमड़ी भीड़, कुछ के नंबर सुन जा रहे

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रह सकता है। जो सामान्य 3.1 डिग्री अधिक है। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

कैसा रहेगा 15 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।‌ शनिवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। ‌