कन्नौज

IMD rain alert: 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट, जानें होली का मौसम

9 March Western disturbance , alert for snowfall rain मौसम विभाग ने 9 मार्च को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी हिमालय पर मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। बारिश के साथ बर्फ भी गिरेगी। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा।

2 min read
Mar 07, 2025

IMD alert about western disturbance मौसम विभाग ने 9 मार्च की रात से मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। कानपुर में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से हवा चल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी वृद्धि नजर आ रही है। कन्नौज में शनिवार 15 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। होली के दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 8 मार्च का मौसम?

8 मार्च शनिवार को आसमान साफ रहेगा। तेज के लिए धूप निकलने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा 9 से 15 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 9 मार्च का तापमान 14 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। इसी प्रकार सोमवार 10 मार्च को 15 से 33 डिग्री के बीच, मंगलवार 11 मार्च को 18 से 34 डिग्री के बीच, बुधवार 12 मार्च को 18 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि 13 मार्च गुरुवार को 19 से 36 डिग्री के बीच, शुक्रवार 14 मार्च को 19 से 36 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। 15 मार्च शनिवार को 20 से 36 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है।

Also Read
View All

अगली खबर