कन्नौज

UP weather forecast: अगले 10 दिनों में तापमान पहुंचेगा 34 डिग्री, तपेगी की धरती, झुलसेगी चमड़ी

Heat waves alert आईएमडी मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार मार्च महीने में लू चलने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च तक पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई पड़ेगा। अगले 10 दिनों में तापमान 34 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। ‌
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2025, 6:49 PM IST
अगले 10 दिनों में तापमान 34 डिग्री

Heat waves alert भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार मार्च महीने में भीषण गर्मी पड़ने लगेगी। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 2 मार्च तक उत्तरी और पश्चिमी हवाओं का असर गंगा के मैदानी भागों में पड़ेगा। जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सुबह और शाम को ठंडी हवा चलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर गंगा के मैदानी भागों पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार 3 मार्च को 30 डिग्री, जबकि 10 मार्च को तापमान 34 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी अधिक रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 2 मार्च रविवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा कन्नौज में 10 मार्च तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार मार्च का तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 5-6 मार्च को तापमान में कमी आएगी। 7 मार्च से तापमान में एक बार फिर वृद्धि होगी। जो बढ़ते-बढ़ते 10 मार्च तक 34 डिग्री पहुंच जाएगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बीच-बीच में बादलों की आवाज आई बनी रहेगी। लेकिन इसका विशेष असर मौसम पर नहीं पड़ेगा।