मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 16 जनवरी को एक बार फिर तेज हवा के साथ बर्फ गिरने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। जानते हैं इस हफ्ते का मौसम कैसा रहेगा?
IMD latest weather forecast Kannauj आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से माध्यम बादल छाए रहेंगे। धुंध का भी असर दिखाई पड़ेगा। 12 से 15 जनवरी के बीच एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आएगा। तेज हवाओं के साथ बर्फ भी गिर सकती है। 16 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस हफ्ते अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश होने का अनुमान नहीं है। लेकिन ठंड का असर दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी का तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। खिली धूप निकलेगी। 15 जनवरी को 10 से 20 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। 16 जनवरी गुरुवार को का तापमान 9 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 17 जनवरी को 8 से 20 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। 18 जनवरी का तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 19 जनवरी रविवार का तापमान 11 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश नहीं होगी।