कानपुर

ठकुराइन VS पंडिताइन: सोशल मीडिया से थाने तक भिड़ीं बैंककर्मी! अब दोनों इस बात पर ‘अड़ी’

Aastha Singh Vs Ritu Tripathi Case Update: आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी का मामला तूल पकड़ रहा है। जानिए, दोनों अब किस मांग को लेकर अड़ गई हैं।

2 min read
Feb 13, 2026
आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी का मामला पकड़ रहा तूल। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Aastha Singh Vs Ritu Tripathi Case Update: कानपुर के पनकी स्थित 2 महिलाओं के बीच चल रहा विवाद अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है। बीते एक सप्ताह से आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी सोशल मीडिया पर आमने-सामने हैं। दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और अब यह पुलिस जांच के दायरे में भी पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें

‘…..तो उन्हें वोट कौन देगा?’ सपा के आरोपों पर ओपी राजभर की दो टूक, बोले- इस सरकार में ना कहीं दंगा, हर तरफ सब चंगा

UP News in Hindi: दर्ज कराएंगी मुकदमा

आस्था सिंह का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई और उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस पूरे प्रकरण में कानूनी कार्रवाई करेंगी और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आस्था का कहना है कि वह किसी भी दबाव में समझौता नहीं करेंगी और न्याय के लिए अंतिम दम तक लड़ेगी।

Kanpur News in Hindi: मांगनी होगी सार्वजनिक माफी

वहीं ऋतु त्रिपाठी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह विवाद को समाप्त करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए आस्था सिंह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। ऋतु का कहना है कि बिना माफी के किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं है। इसी बयान के बाद विवाद और भड़क गया और सोशल मीडिया पर दोनों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए।

Uttar Pradesh News in Hindi: की जा रही है मामले की जांच

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा रखी है। जांच के सिलसिले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की, जहां दोनों ने खुद को सही बताते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Aastha Singh and Ritu Tripathi Case Update: क्या था मामला

बता दें कि कानपुर में एक निजी बैंक का एक वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी आस्था सिंह खुद को ठाकुर बताते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखीं थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद आस्था सिंह ने दूसरा वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि सहकर्मी ऋतु त्रिपाठी ने तत्काल रिलीविंग लेटर मांगा था, जबकि नियमों के अनुसार 30 दिन का नोटिस जरूरी होता है। उधर, ऋतु त्रिपाठी ने भी मीडिया के सामने आस्था पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें

‘मुझे नशीली दवाइयां खिलाई, मैं उसके चंगुल से….’ दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रही सास बोली- जीजा के साथ भागी ही नहीं

Also Read
View All

अगली खबर