कानपुर

बीजेपी का मेगा ट्रेनिंग का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुपरचार्ज डोज

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात में संगठन को मजबूत करने के लिए 7 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण अभियान शुरू कर रही है। अकबरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में नेताओं ने इसे वैचारिक मजबूती, नेतृत्व विकास और चुनावी तैयारी के लिए अहम बताया। कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर उत्साह है।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026

कानपुर देहात की सियासत में जल्द ही एक नई ऊर्जा देखने को मिलने वाली है। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने एक व्यापक प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत करने का फैसला किया है, जिसे पार्टी की “रीढ़” कहा जा रहा है। यह विशेष अभियान 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा और जिले के हर मंडल में शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा,अनुशासन और रणनीति से जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें

कानपुर में ‘वर्दी वाला ठग’ गिरफ्तार,नकली पिस्टल के दम पर चला रहा था ठगी का साम्राज्य

तैयारी को दिया गया अंतिम रूप -

इस अभियान को लेकर कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित माती पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन को दिशा और कार्यकर्ता को पहचान देने की प्रक्रिया है। उन्होंने इसे वैचारिक मजबूती, सेवा भाव और अनुशासन की प्रयोगशाला बताते हुए कहा कि यहीं से भविष्य का नेतृत्व तैयार होता है।

वहीं जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने बताया कि मंडल स्तर पर होने वाले इन शिविरों में नए और पुराने दोनों कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, जिम्मेदारियों और चुनावी प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान संवाद सत्र, समूह गतिविधियां और नेतृत्व विकास के विशेष अभ्यास भी कराए जाएंगे।

आगामी चुनावों में बेहद अहम होगा साबित -

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह अभियान आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम साबित होगा। इससे न केवल संगठन की पकड़ मजबूत होगी, बल्कि गांव-गांव तक भाजपा की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी इस अभियान को संगठन के लिए “गेम चेंजर” मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मोहन भागवत गो-बैक, लखनऊ यूनिवर्सिटी में लगे नारे, छात्रों को जीप में भरकर ले गई पुलिस
Published on:
18 Feb 2026 03:38 pm
Also Read
View All