कानपुर

बंद पड़े मंदिरों को खोजने का अभियान: पुलिस फोर्स के साथ मेयर पहुंची बेकनगंज, तीन मंदिर दयनीय स्थिति में मिले

Kanpur mayor in search of temples कानपुर में एक बार फिर मंदिरों की खोज का अभियान शुरू कर दिया गया है। आज तीन मंदिरों की खोज की गई। जिनके चारों तरफ अतिक्रमण हो गया था। केवल ढांचा खड़ा था। मेयर ने कहा साफ सफाई करवा कर ताला बंद कर दिया जाएगा।

2 min read
Jan 06, 2025
बेकनगंज की गलियों में पहुंची कानपुर नगर निगम की मेयर प्रमिला पांडे

Kanpur mayor in search of temples कानपुर में मेयर प्रमिला पांडे बंद पड़े मंदिरों को खोजने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज हीरामन पुरवा मोहल्ले में तीन शिव मंदिरों की खोज की। जिसमें हनुमान जी की मूर्ति टूटी मिली। शिवजी का अर्घा भी अलग था। मंदिरों की स्थिति काफी दयनीय थी। इस संबंध में मेयर ने बताया कि मंदिरों की सफाई करवा कर ताला बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद जैसा आदेश आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिरों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। नगर निगम की पंचशाला में कल 125 मंदिर दर्ज है। उनको निकलवाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे आज बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन पुरवा मोहल्ले पहुंची। यहां पर मंदिर का गुंबद दिख रहा था। लेकिन जाने का रास्ता नहीं मिला। मंदिर के आगे एक शटर लगा दिया गया था। जिसको पार करते हुए मेयर मंदिर के अंदर पहुंची और टोर्च की रोशनी में उन्होंने देखा कि अरघा मौके पर मौजूद है और शिवलिंग गायब था। मंदिर के चारों तरफ बड़ी-बड़ी बिल्डिंग के बन गई थी।

मंदिरों की स्थिति काफी दयनीय

करीब 100 मीटर की दूरी पर एक और मंदिर का निरीक्षण करने पहुंची। मंदिर के अंदर मूर्तियां खंडित मिली। हनुमान जी की मूर्ति भी खंडित मिली। यहां से आगे बड़ी तो दादा मियां क्षेत्र पहुंची। यहां शिवजी का मंदिर भी बंद मिला। जिसके चारों तरफ अतिक्रमण हो चुका था। केवल मंदिर का ढांचा खड़ा था। मूर्तियां गायब थी। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से अवैध निर्माण की रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

ब्रेक के बाद फिर शुरू हुआ अभियान

प्रमिला पांडे ने कहा कि हीरामन पुरवा क्षेत्र में तीन मंदिरों का निरीक्षण किया गया। तीनों ही मंदिरों की स्थिति काफी दयनीय थी। मूर्तियां खंडित थी, या गायब थी। इन मंदिरों की साफ सफाई करवा कर गेट में ताला लगाना है। इसके बाद जो ऊपर से आदेश आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान सीसामऊ, चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, अनवरगंज थाना के साथ पैक भी मौजूद थी। मेयर प्रमिला पांडे मंदिरों को खोजने का अभियान चला रही है। जिस पर उस समय ब्रेक लग गया था। जब पुलिस नए साल में व्यस्त हो गई थी। अब एक बार फिर से अभियान शुरू किया गया है।

Updated on:
06 Jan 2025 06:22 pm
Published on:
06 Jan 2025 06:15 pm