
Cold and dense fog double attack of weather उत्तर प्रदेश के उन्नाव का मौसम शिमला के पहाड़ी क्षेत्रों की तरह हो गया है। दिन के 11 बज गए। लेकिन घने कोहरे का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर के बीच है। ठंड चरम पर है। लोगों का कहना है कि आग की लपटों में भी वह गर्माहट नहीं रह गई है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक में बताया कि उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण मौसम में परिवर्तन आ रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम की हवाएं बह रही हैं। 10 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे उत्तर पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित होगा। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी 7 जनवरी मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
समाचार लिखे जाने पर उन्नाव में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी में काफी कमी है। आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाले समय मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप के साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाले हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी । 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना है। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है
Updated on:
06 Jan 2025 11:30 am
Published on:
06 Jan 2025 11:30 am
