कानपुर

शफीक बना दिनेश अग्निहोत्री, दबंग की पत्नी के साथ मिलकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Immoral trafficking busted in Kanpur: कानपुर में अनैतिक देह व्यापार का मामला पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों ने ताला बंद कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
May 19, 2026
घर के बाहर मौजूद पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Immoral trafficking in Kanpur: कानपुर में अनैतिक देह व्यापार का मामला सामने आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां पर बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता है। ‌जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ छापा मारा गया।‌ इस दौरान तीन से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र का है। ‌

स्थानीय लोगों ने ताला बंद कर पुलिस को जानकारी दी

उत्तर प्रदेश के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशव पुरम आवास विकास कॉलोनी के बीच बस्ती में देह व्यापार रैकेट सक्रिय था। जहां अनजान लोगों का आना-जाना बना रहता था। ‌स्थानीय लोगों ने बाहर से ताला डालकर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया।

एसीपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची

एसीपी आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ताला खोलकर अंदर गई। अंदर शफीक निजामी, सुनीता, तीन युवतियां और दो युवक भी मौजूद मिले।‌ पूछताछ में शफीक निजामी और सुनीता ने अपने आप को पति-पत्नी बताया। पुलिस ने सभी को पकड़ कर थाने ले आई। जहां तीन युवतियों को निजी मूचलके के पर छोड़ दिया।

नाम बदलकर कर रहा था धंधा

बताया जाता है जिस्मफरोशी का धंधा मोहम्मद शफीक निवासी मसवानपुर की देखरेख में होता है। सुनीता के पति पुती पंडित का 10 साल पहले निधन हो गया था।‌ जिसके बाद मोहम्मद शफीक ने पुती पंडित की पत्नी सुनीता से नजदीकी बढ़ाई और दिनेश अग्निहोत्री के नाम से दोस्ती की। ‌

एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने मौके से शफीक उर्फ दिनेश अग्निहोत्री, सुनीता, राजू नागर निवासी विजयनगर, मोहित यादव निवासी रावतपुर आदर्श नगर को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य लड़कियों को चेतावनी के साथ निजी मुचलके पर छोड़ दिया। ‌ इस संबंध में एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि देह व्यापार के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली थी। पर्याप्त पुलिस बल के साथ छापा मारा गया।‌ जिसमें तीन से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इनमें से राजू नागर का 151 में चालान किया गया है जबकि सुनीता अग्निहोत्री सहित चार को देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।




Updated on:
19 May 2026 09:35 am
Published on:
19 May 2026 09:12 am